कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या महाराष्ट्र में लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार शाम तक राज्य में 1364 लोग इस बिमारी की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में बढ़ती संख्या के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा,'हमें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में स्टेट रिज़र्व पुलिस फोर्स(एसआरपीएफ) की तैनाती की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी लगातार विकराल रुप ले रहा है। गुरुवार शाम तक पुणे में 7 और मुंबई में 9 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मालेगांव और रत्नागिरी में भी एक-एक शख्स की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 97 तक पहुंच गया है। इस हिसाब से आज राज्य में कुल 18 लोगों की मौत हुई है।
गरुवार को मुंबई में तीन महिलाओं और छह पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई हैं। इनकी उम्र 35 से लेकर 101 साल के बीच है। लगभग सभी को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी। इन मौतों को मिलाकर मुंबई में मृतकों की संख्या 54 पहुंच गई है। वहीं पुणे में 3 महिलाओं और चार पुरुषों ने दम तोड़ दिया है। इनकी उम्र 42 से 65 साल के बीच है। इनमें पांच को डायबिटीज की शिकायत थी, जबकि दो को अन्य बीमारियां थी। इसे मिलाकर पुणे में मृतकों का आंकड़ा 23 तक पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में हुईं इनकी मौतें
- मुंबई के भाभा हॉस्पिटल में 4 अप्रैल को भर्ती हुई 38 वर्षीय महिला ने 7 अप्रैल को दम तोड़ दिया। आज महिला में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला को डायबिटीज भी था।
- मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 1 अप्रैल को भर्ती हुए 62 वर्षीय पुरुष ने 9 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इसे डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
- मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में भर्ती 60 वर्षीय महिला ने 7 अप्रैल को दम तोड़ दिया। महिला को डायबिटीज और हाइपरटेंशन की शिकायत थी।
- मुंबई के बीडी. बीए हॉस्पिटल में 7 अप्रैल को भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इसे शख्स को गंभीर अस्थमा की परेशानी थी।
- मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस शख्स को हाइपरटेंशन की परेशानी थी।
- 5 अप्रैल को मुंबई के सैफई अस्पताल में भर्ती हुए 71 वर्षीय पुरुष ने 8 अप्रैल की सुबह हॉस्पिटल के बेड पर अंतिम सांस ली। इन्हें हृदय संबंधित कई गंभीर बीमारियां थी।
- मुंबई के कूपर अस्पताल में 6 अप्रैल को भर्ती हुए 52 वर्षीय पुरुष ने 7 अप्रैल की दोपहर दम तोड़ दिया। इन्हें डायबिटीज , हाइपरटेंशन और अस्थमा की परेशानी थी।
- मुंबई के साइन अस्पताल में भर्ती हुए 35 वर्षीय पुरुष ने 4 अप्रैल की रात को दम तोड़ दिया। इन्हें एपिलेप्सी की परेशानी थी।
- मुंबई में आज एक 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना के चलते इस दुनिया से अलविदा हो गईं। महिला को हाइपरटेंशन की शिकायत थी और उन्हें 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने 6 अप्रैल की रात अंतिम सांस ली।
- पुणे के सहाद्री हॉस्पिटल में भर्ती 42 वर्षीय पुरुष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें एल्कोहलिक लिवर और डायबिटीज की समस्या थी।
- ससून अस्पताल में भर्ती 63 वर्षीय महिला की आज निमोनिया और किडनी की बिमारी के बाद मृत्यु हुई है।
- ससून अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय पुरुष की मृत्यु किडनी और निमोनिया की वजह से हुई है।
- ससून अस्पताल में भर्ती 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित पुरुष की मृत्यु आज निमोनिया और डायबिटीज की वजह से हुई है।
- नोबेल हॉस्पिटल में भर्ती 62 वर्षीय पुरुष की कोरोना के चलते मृत्यु हुई है। उसे डायबिटीज और अन्य कई बीमारियां थी।
- पुणे के जहांगीर हॉस्पिटल में भर्ती 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। महिला को ह्रदय संबंधित बिमारी और हाइपरटेंशन की समस्या थी।
- ससून हॉस्पिटल में भर्ती 58 वर्षीय कोरोना पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है, महिला को निमोनिया और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत थी।